आज सुबह मेरी एक मित्र का फोन आया कि प्रख्यात साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि दुनिया में नहीं रहे सुन कर बहुत धक्का लगा . उनसे जुडी सब वो बाते याद आने लगी जिनका उनके साथ हमारा साँझा था .
ओमप्रकश वाल्मीकि के साथ हमारा घरेलू सम्बन्ध था . उससे भी बड कर उनके साथ वैचारिक रिश्ता था. वे बहुत ही जमीनी स्तर पर, नामचीन अम्बेडकरवादी साहित्यकार थे. जब मै पहली बार उनसे मिली तब मै उनेह मराठी समझ बैठी थी. उनकी पत्नी चंदा और वे नुक्कड़ नाटक में सक्रिय थे. एक बार खिचड़ीपुर में आन्न्दस्वरूप द्वारा आयोजित जनसभा में अपनी पत्नी के साथ आये थे . नैमिशराय , इन्देर्सिंह धिगान ,धन्देवी वंहा पहले ही थे और मै वंहा पहुंची थी .. बातचीत के दोरान मुझे महसूस हुआ कि वे कविताए भी लिखते है..
मेरी शादी के बाद उनसे मेरी एक अलग तरह की मुलाकात हुई . मेरे एक्स पति से उनकी मुलाकात हुई थी क्योंकि वे सजातीय थे अतः दोनों के बीच समाज परिवर्तन को लेकर कई राund बातचित हुई थी .. दो विचारधारा के बीच - एक अम्बेडकरवादी तो दूसरी मार्क्सवादी , ताल मेल न बन सका .
अनेक साहित्यिक बैठको , सभा समाज के कार्य कर्म में हम मिलते रहते एक दुसरो की खैर खबर के साथ अपनी व्यक्तिगत सुख दुःख भिसंझा करते .एक बार उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जाहिर की , हमने इधर उधर कोशिश की... पर सफल न हो सके इक बार उनेह साहित्य अकादमी में साहित्य पर पेपर पढना था.. मई उनेह अड़ भगवानदास से मिलाने ले गयी.. अगले दिन उन्होंने भगवान दास जी के लिखे .साहित्य पर परकश भी डाला.
ओमप्रकश वाल्मीकि की कविताए, लेख ,कहानी शोध निबंध पुस्तके दलित साहित्य में अपना विशष स्थान रखती है. उनकी आत्म्कथा झूठन ने काफी ख्याति पाई है वाह कई भाषाओ में अनुदित हुई है . उनका असमय चले जाना बहुत आखर रहा है.