Sunday, 17 November 2013

दलित सहितयकार ओमप्रकाश वाल्मीकि का परिनिर्वाण

आज सुबह मेरी एक मित्र का फोन आया कि प्रख्यात साहित्यकार ओमप्रकाश वाल्मीकि दुनिया में नहीं रहे  सुन कर बहुत धक्का लगा . उनसे जुडी सब वो बाते याद आने लगी जिनका उनके साथ हमारा साँझा था .
ओमप्रकश वाल्मीकि के साथ हमारा घरेलू सम्बन्ध था . उससे भी बड  कर उनके साथ वैचारिक रिश्ता था.  वे बहुत ही जमीनी स्तर पर, नामचीन अम्बेडकरवादी साहित्यकार थे. जब मै  पहली बार उनसे मिली तब मै उनेह मराठी समझ बैठी थी. उनकी पत्नी चंदा और वे नुक्कड़ नाटक में सक्रिय थे. एक बार खिचड़ीपुर में आन्न्दस्वरूप द्वारा आयोजित जनसभा में अपनी पत्नी के साथ आये थे . नैमिशराय , इन्देर्सिंह धिगान ,धन्देवी वंहा पहले ही थे और मै वंहा पहुंची थी .. बातचीत के दोरान मुझे महसूस हुआ कि वे कविताए भी  लिखते है..
मेरी शादी के बाद उनसे मेरी एक अलग तरह की मुलाकात हुई . मेरे एक्स पति से उनकी मुलाकात हुई थी क्योंकि वे सजातीय थे अतः दोनों के बीच समाज परिवर्तन  को लेकर कई राund  बातचित हुई थी .. दो विचारधारा के बीच - एक अम्बेडकरवादी तो दूसरी मार्क्सवादी , ताल मेल न बन सका .
अनेक साहित्यिक बैठको , सभा समाज के कार्य  कर्म में हम मिलते रहते एक दुसरो की खैर खबर के साथ अपनी व्यक्तिगत सुख दुःख भिसंझा करते .एक बार उनकी पत्नी ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जाहिर की , हमने इधर उधर कोशिश की... पर  सफल न हो सके इक बार उनेह साहित्य अकादमी में साहित्य पर पेपर पढना था.. मई उनेह अड़ भगवानदास से मिलाने ले गयी.. अगले दिन उन्होंने भगवान दास जी  के लिखे  .साहित्य पर परकश भी डाला.

ओमप्रकश वाल्मीकि की कविताए, लेख ,कहानी शोध निबंध पुस्तके दलित साहित्य में अपना विशष स्थान रखती है. उनकी आत्म्कथा झूठन ने  काफी ख्याति पाई है वाह कई भाषाओ में अनुदित  हुई है . उनका असमय चले जाना बहुत आखर रहा है.

Wednesday, 13 November 2013

डॉ ज्योति लांजेवार

डॉ ज्योति लांजेवार का परिनिर्वाण एक लम्बी बीमारी के बाद ८ नवम्बर २०१३ को नागपुर शहर में उनके निवास स्थान पर  हुआ . २०.११.1950 को जन्मी महारष्ट्र की प्रख्यात दलित कवित्री थी जो दलित पैन्थेर के प्रभाव से अम्बेडकरवादी विचार धरा से जुडी अंतिम दिनों में रिपब्लिकन पार्टी में महिला अध्यक्ष थी . कवित्री, लेखिका, समीक्षक ,महिलाओ के मुद्दों की प्रभावशाली  नेत्री थी . उनका कविता संग्रह शब्दनीले आभार बहुत चर्चा में रहा , इसके आलावा अन्य   काव्य संग्रह  दिशा, झेप  भी चर्चित है. 

उनकी प्रकाशित पुस्तकों में दलित साहित्य समीक्षा, समकालीन साहित्य :प्रविर्ती और प्रभाव , फुले आंबेडकर और स्त्रीमुक्ति आन्दोलन, ववाधुल और इतर कविता , अस्मिता के सूर्य फुले , दलित साहित्य में स्त्री चित्रण ,

उनकी अनेक कविताओं का भाषांतर अंग्रेजी, जर्मन, रशियन में हुआ तो अनेक विद्यापीठों में उनकी कविताए पढाई जाती  है.

ज्योति लंज्वाल से मै पहली बार एडवोकेट भगवानदास जी द्वारा दलित  महिलाओ के लिए आयोजित एक गोष्ठी में हुई . यह गोष्ठी हमदर्द जामिया में 1999 के आस पास थी, दस् अंकल ने मुझे ओरतों के ठहरने  की व्यवस्था से सम्बन्धित जिम्मेदारी  सोपी थी. ज्योति नागपुर से अपने साथ 5 महिलाए लायी थी . महिलाओ को उनके कमरे देने से ले कर  यात्रा भत्ता देने वाले फार्म भी एकत्र करने थे.. उसी दोरान उसकी मेरी जान पहचान व दोस्ती हो गयी थी. हमारी एक दोस्ती साहित्यिक थी तो दूसरी दोस्ती राजनितिक थी . अम्बेडकरवादी राजनीति समझने व करने वाले लोग एक दुसरे को जानते है क्योंकि वो सब किसी न किसी कार्क्रम में मिलते रहते है.

मई जब भी नागपुर गयी , मै उसके साथ स्लम की महिलाओ से भी मिली जन्हा वो  आर पी आइ    की महिला विंग चलाती थी.कालेज में पढाते  हुए राजनीति करना, साहित्यिक कम करना, घर की देखभाल करना  जैसे काम सिर्फ दलित वर्ग की महिलाए ही कर सकती है, की धारणा  ज्योति लंज्वर से सिद्ध होती है..

दलित महिला लेखिका , केवल लेखिका नहीं  सामाजिक कार्य करता  भी होती है..बहुशोषण को चीरते हुए मुक्ति पथ पर चलती जाती .. ईएसआई एक नायिका डा. ज्योति हमारे बीच से चली गयी है.. उनकी क्षति पूर्ति होनी मुश्किल है. 

जानकी देवी मेमोरियल कालेज

३० सितम्बर २०१३ को जानकी देवी कालेज में समाज कार्य विभग की छात्राओं के साथ महिला हिंसा पर बात करने का अवसर मिला . इनमे कुछ  लडकिया बहुत होशियार थी जिनहे  जीवन की सच्चाई की समझ थी तो कुछ बहुत दबी दबी सी डरी डरी सी थी... वस्तुत उनके व्यक्तित्व से उनकी पृष्ठभूमि  साफ झलक रही थी ..बावजूद इसके लड़कियों में अपने भविष्य को लेकर समाज में बदती हिंसा को लेकर चिंताए थी .. मोका  मिलने पर वे इस हिंसा का मुकाबला कर सकती है.. वे अपने परवर से भी सम्वाद कर सकती है. उनके बनाये चित्र , कविताए , नाटक .. नए सुबह की दस्तक देती नजर आई...


क्रिकेट में दलित हिस्सेदारी

आज सुबह नैमिशराय का एक लेख जनसत्ता में पढने को मिला जिसमे उन्होंने क्रिकेटके सन्दर्भ में लिखा है. लेख में दलित समाज में पैदा होने वाले कुछ खिलाडियों के बारे में जिक्र किया है. इस लेख में उन्होंने चोकने वाले तथ्य  रखे है जो की इतिहास के गर्भ से निकाल  कर लाए है. वे कहते है कि  आज हम  क्रिकेट खेलते है पहले क्रिकेट अंग्रेज खेलते थे . यह सब मानते ही है की आज क्रिकेट खेल की ख्याति सभी खेलों से ज्यादा है . खिलड़ियो का स्टेटस फ़िल्मी कलाकारों जैसा ही है. वही चमक दमक, पैसा शोहरत .. फैन .. की दुनिया का बादशाह होते है. . सचिन तेंदुलकर को इसी की वजह से अकूक सम्पति समान रुतबा  मिला लेकिन दलित पृष्ठभूमि के  खिलाड़ी अँधेरे में खो गये 

१९१३ में पी बालू नाम का एक युवा खिलाडी जिसका जन्म दलित परिवार में हुआ .. वाह गजब का बालर था जिसकी वजह से हिन्दू टीम अंग्रेज से कई बार जीती . क्रिकेट के इतिहाकर .. समीक्षक  क्या उस बालू को जानते है.. यह प्रश्न दलित साहित्यकार मोहनदास नैमिशराय ने उठाया है?

दूसरा प्रशन उन्होंने उठाया  है विनोद काम्बली के करियर के बारे में . वे लिखते है कि १८म जनवरी १९७२ को मुंबई में पैदा हुए विनोद काम्बली  संकरे स्थनों पर क्रिकेट खेल कर उतनी ऊँची गेंद फैकते थे की जितनी ऊँची इमारते नहीं थी .. जाति व्यवस्था की ऊँची दीवारों ने उनकी बल को नो बाल कर दिया .. विनोद काम्बली जैसे मेघावी खिलाडी कहा.  है? 

उनका ये लेख एक insight देता है....13.११.२०१३ को जनसत्ता में छपा ये लेख जरुर  पढना चाहिए.. 

रजनी तिलक 

Sunday, 29 September 2013

नमो नमः या .. स्वाह ..

आज मोदी जिसे शेर कह कर दिल्ली में भाषण या चुनाव भाषण के लिए आमंत्रित किया  गया .. रोहिणी के जापानी पार्क में . जहाँ 5 लाख लोगों द्वारा उनका भाषण सुना जाना था .. सुना है कि 7 या 8000 लोग ही पहुँच पाए . हमारे मीडियाकर्मियों की आशाओं पर, उनकी भविष्य वाणी पर तुषारपात हो गया. देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तुत किये जाने की सारी  मश्कते कंही ऐसे  ही धरी की धरी न रह जाए जैसे आज धरी की धरी रह गयी

मोदी अपने दोनों हाथ फैला कर अपने आने वाले भविष्य की ओं नमो स्वाह को नमो नमः तो नहीं समझ रहे?   

Saturday, 28 September 2013

पटना में दलित महिलाओं के नेतित्रत्व प्रशिक्षण का एक क्षण


ज़ुबान मेला

जुबान का मेला चल रहा है ..महिलाओ ने कितने काम किये कितनी किताबे छपी , किन मुद्दों पर बहस हुई .. सारी दुनिया कैसे उन्होंने अपने मंसूबो में आलिंग्न् में ली.. देखना है तो शाहपुर जाट में ज़ुबान के दफ्तर में जाएँ.. दलित महिलाओं की दुनिया की बात नहीं कर रही हूँ मै .. औरत मध्यम वर्ग की औरत की बात कह रही थी .. जय सावित्री फुले