मुझको क्या समझोगे तुम
खुद को तों समझ लो
तुम पुल पर चलना चाहते हो
नदिया की गहरा ई क्या समझो
बीच धरा में कितनी कीचड है
कितने भंवर छाती पर झेले
कितने झंजवतो को समाये हु
तुम आसमान में उड़ना चाहते हो
पर ये धरती द्दुखो के पहाड सा अम्बार
इसमें मरे हुए इन्सान , यंहा
आदमखोरो की भरमार है
मुनाफे की दोड .लालच की जंग
रिश्तो की लूट
ताकत की अजमईस है
मै तो एक खानाबदोश हु
जहाँ चली जाऊ वहां मेरा घर है
वैसे मै बेघर -बेवतन हु
रस्ते की धूल ..पगडंडियो के सफ़र
मेरी राह और जिन्दगी है